फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार्टेट अकाउंटेंट पर पुत्रवधू ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

चार्टेट अकाउंटेंट पर पुत्रवधू ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चार्टेट अकाउंटेंट पर पुत्रवधू ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
चार्टर्ड अकाउंटेंट पर पुत्रवधू ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पुत्रवधू ने उन पर शेयर की खरीद फरोख्त का झांसा देकर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों में महिला के ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि शिकायत हीना गर्ग ने की है। हीना का कहना है कि उनकी शादी 30 जून 2009 को सुनील कुमार अग्रवाल के पुत्र श्वेतांक अग्रवाल से हुई थी। सुनील सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। शादी के बाद उनका कनाडा आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील कुमार ने उनका डीमेट और बचत खाता खुलवाया। इसके साथ ही कुछ साइन किए हुए चेक भी अपने पास रख लिए। आरोप है कि इस दौरान उससे कुछ कोरे कागजों पर भी हस्ताक्षर कराए गए। आरोप यह भी हैं कि वे दहेज की मांग भी करने लगे और मानसिक परेशान भी करने लगे और दो अगस्त 2017 को घर से निकाल दिया। इसके बाद 25 अक्तूबर 2017 को उन्होंने दो लाख रुपये उनके खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अलग-अलग तिथियों में चेकों के माध्यम से उन्होंने कुल 27 लाख रुपये खातों से निकाल लिए। खंडूरी का कहना है कि महिला के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
बंद पॉलिसी का भुगतान कराने के नाम पर ठगे 2.84 लाख
देहरादून। एक व्यक्ति से बंद बीमा पॉलिसी का भुगतान करने के नाम पर ठगों ने 2.84 लाख रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि कचहरी में दस्तावेज लेखन का काम करने वाले सुरेश कुमार श्रीवास्तव निवासी कांवली ग्राम ने तहरीर दी है। उनकी शिकायत के आधार पर कांति लाल यादव, किरन आशुतोष श्रीवास्तव आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed