फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी नवीन की हत्या

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी नवीन की हत्या

Wed, 26 Dec 2018 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में की थी नवीन की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। बोरवेल मैकेनिक नवीन उप्रेती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके मकान मालिक अनिल उर्फ गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नवीन उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या की और दो साथियों की मदद से उसके शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर कोतवाली सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सात दिसंबर को नवीन उप्रेती का शव चंद्रबनी के जंगल में मिला था। परिजनों ने बताया था कि नवीन अपने पूर्व मकान मालिक अनिल उर्फ गजेंद्र के साथ 29 नवंबर को पंजाब जाने की बात कहकर घर से निकला था। इससे पहले अनिल ने उससे कहा था कि वह उसकी पंजाब में नौकरी लगवाएगा। नवीन के बेटे की तहरीर पर अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो वह वह फरार हो गया। निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार रात अनिल को चंद्रबनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था। इस पर उसने 29 नवंबर को नवीन को घर से बुलाया और उसे चंद्रबनी स्थित मेहरबान के खेत में ले गया। वहां दोनों ने शराब पी। इस बीच नवीन ने उसकी पत्नी को कुछ अपशब्द कहे डाले। इस पर वह भड़क गया और पाठल से उसके सिर पर वार कर दिया। उसके बाद उसने मेहरबान के भाई कुर्बान और उसके नौकर जेनू को बुलाया और नवीन के शव को जंगल में फेंक दिया। नेगी ने बताया कि मामले में कुर्बान और नौकर जेनू को आरोपी बनाया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed