{"_id":"5bf8613abdec22416b277f45","slug":"71543004474-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉलर के लालच में गंवाई जमा पूंजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉलर के लालच में गंवाई जमा पूंजी
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने 30 हजार डॉलर के लालच में अपने एक लाख रुपये गंवा दिए। एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर प्रबंधक को चपत लगाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश्वरनगर निवासी प्रमोद कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले दिनों फेसबुक पर उनकी दोस्ती देविका नाम की एक महिला से हुई। फेसबुक पर देविका ने खुद को विदेश में बताया। इस दौरान दोनों में लंबी बातचीत होती रही। इसी दौरान महिला ने कहा कि वह उसके लिए वह 30 हजार डॉलर लेकर आ रही हैं। कुछ दिन बाद प्रमोद के पास महिला का फोन आया। कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया है। वे इस रकम को छोड़ने के लिए 47 हजार रुपये मांग रहे हैं। लिहाजा यह रकम तत्काल उसके खाते में जमा करा दें। प्रमोद ने बताए खाते में रकम जमा करवा दी। इसके बाद उसने फिर 45 हजार रुपये खाते में जमा करवाए। उसके बाद महिला ने अपना फोन बंद कर दिया। साथ ही प्रमोद को फेसबुक पर भी ब्लॉक कर दिया। इससे परेशान होकर प्रमोद ने पुलिस से शिकायत की। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।