फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फेक कॉल से परेशान ओला कैब चालकों ने की शिकायत

फेक कॉल से परेशान ओला कैब चालकों ने की शिकायत

Mon, 15 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फेक कॉल से परेशान ओला कैब चालकों ने की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। फेक कॉल से परेशान ओला कैब चालकों ने रविवार को साइबर थाने में शिकायत की है। चालकों का कहना है कि उन्हें रोज कई फेक कॉल आ रही हैं, इनसे उनका बैलेंस माइनस में पहुंच रहा है। इससे चालक को रोज हजारों रुपये की चपत लग रही है।

दरअसल, ओला कैब को मोबाइल एप से बुक किया जाता है। बुक करने वाले व्यक्ति को चालक का नंबर एप पर ही मिल जाता है। इसके बाद व्यक्ति चालक को फोन कर अपनी लोकेशन बताता है। बताई गई जगह पर चालक पहुंचने के बाद मोबाइल पर आने वाले का ओटीपी पूछता है और फिर उसे अपनी कैब की डिवाइस में दर्ज कर गंतव्य को जाता है। ओटीपी दर्ज होते ही कार के चार्ज शुरू हो जाते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से परेशान हो रही है। चालकों के अनुसार पास फोन करने वाले बताई गए स्थान पर नहीं मिल पा रहे। ऐसे में फोन करने वाले के कहने पर ओटीपी दर्ज करने पर नुकसान हो रहा है। दरअसल जब कोई ट्रिप नहीं मिलती तो बैलेंस निगेटिव मोड में चला जाता है। शुरुआती जांच में ये सभी नंबर फेक बताए गए हैं। साइबर थाना पुलिस के अनुसार ये नंबर देश के अलग-अलग हिस्सों के हैं। शिकायत करने वालों में राहुल नेगी, शाकिर, अनीस, अकीब, शिव कुमार, दानिश, अनूप कुमार, गौरव, विपिन, कुलदीप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed