{"_id":"5af4acbd4f1c1b340a8b9196","slug":"71525984445-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"116 डीएसपी के पदोन्नति की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
116 डीएसपी के पदोन्नति की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी
Updated Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गृह विभाग ने पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के पदोन्नति संबंधी अंतिम वरिष्ठता सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। सूची में प्रदेश के कुल 116 पुलिस उपाधीक्षकों के नाम शामिल हैं। हालांकि, सूची में शामिल उपाधीक्षकों में 14 रिटायर्ड हो चुके हैं।
गृह विभाग की ओर से जारी हुई सूची की प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्धन ने पुष्टि की है। गौरतलब है कि प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग में काफी समय से पुलिस उपाधीक्षकों के प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची निर्धारण की कवायद चल रही थी। इसी क्रम में गृह विभाग ने 16 फरवरी 2018 को ज्येष्ठता सूची तैयार की थी। इसके 15 दिनों के भीतर अफसरों से आपत्तियां मांगी गई थीं। पुलिस अधिकारियों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद बृहस्पतिवार को गृह विभाग ने सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के पुलिस उपाधीक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची 2013 से 2015 तक पदोन्नति और चयन वर्ष के आधार पर अंतिम वरिष्ठता सूची है। इस सूची में जया बलूनी, रणजीत सिंह, राजन सिंह, मिथिलेश कुमार आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।