{"_id":"5abc01df4f1c1bcf1c8b467b","slug":"71522270687-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार छात्रसंघ महासचिव का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार छात्रसंघ महासचिव का नहीं लगा सुराग
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ईसी रोड स्थित द पिज्जा बाइट में मंगलवार देर रात फ्री पिज्जा के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले डीएवी छात्रसंघ महासचिव आकाश गौड़ का बुधवार को भी सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
डीएवी छात्रसंघ महासचिव आकाश गौड़ और उसके तीन साथियों ने मंगलवार रात ईसी रोड स्थित पिज्जा बाइट पर पहुंचकर मुफ्त पिज्जा देने की मांग की थी। इसको लेकर उनका स्टोर संचालक और उसके मैनेजर से खासा विवाद हुआ था। बाद में चारों आरोपियों ने स्टोर संचालक आशीष बहुगुणा और मैनेजर से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रात को ही डालनवाला पुलिस ने चारों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
देर रात आरोपी सोनू बिष्ट, नरेश राणा और रोहित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आकाश गौड़ फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी आकाश की तलाश में बुधवार को शहर के कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। गिरफ्तारी के लिए आज से जांच में और तेजी लाई जाएगी।