{"_id":"5cd5dd34bdec2207215a3d93","slug":"61557519668-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले में शंखधर के जवाब से खुलेंगे कई राज, एक मंत्री का नाम जोड़कर उठे सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रवृति घोटाले में शंखधर के जवाब से खुलेंगे कई राज, एक मंत्री का नाम जोड़कर उठे सवाल
Sat, 11 May 2019 11:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप से घिरे हरिद्वार जिले के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर के जवाबों से कई राज खुलने की उम्मीद है। विभागीय अधिकारियों ने घोटाले में एक मंत्री का नाम जोड़कर शंखधर की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। अब हाईकोर्ट ने अनुराग शंखधर को एक सप्ताह में पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके बाद एसआईटी ने पहले से तैयार सवालों की सूची में फेरबदल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच में हरिद्वार जिले के कई निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकाें के खिलाफ कार्रवाई के बाद पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर और तीन सहायक समाज कल्याण अधिकारियाें को बयान के लिए बुलाया था। सहायक समाज कल्याण अधिकारी तो लगातार एसआईटी जांच में सहयोग करते रहे। एसआईटी ने भी इन्हें चार नोटिस दिए लेकिन पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सामने नहीं आए। इसी बीच शंखधर गिरफ्तारी से स्टे लेने हाईकोर्ट पहुंच गए, जहां पर उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
एसआईटी ने इसके बाद इनके देहरादून और हरिद्वार स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कराए। यही नहीं विभागीय अधिकारियाें को भी पत्र लिखा गया। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शंखधर को राहत देने की बजाय एक सप्ताह में एसआईटी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद एसआईटी ने पहले से तैयार सवालों की सूची में फेरबदल शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है शंखधर के जवाब से कई और खुलासे होने की उम्मीद है। घोटाले को लेकर विभागीय अधिकारियाें ने एक कैबिनेट मंत्री का नाम भी लिया था। ऐसे में यह दिलचस्प रहेगा कि मंत्री के हस्तक्षेप को लेकर शंखधर का क्या जवाब होगा?
विज्ञापन