फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर के अंदर और बाहर रूट रहेंगे डायवर्ट

शहर के अंदर और बाहर रूट रहेंगे डायवर्ट

Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के अंदर और बाहर रूट रहेंगे डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दो कार्यक्रमों के मद्देनजर आज शनिवार को शहर के अंदर और बाहरी इलाकों में रूट डायवर्ट रहेगा। शहर में जगन्नाथ रथयात्रा की वजह से विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। जबकि, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के दौरे के लिए शहर के बाहर कुछ मार्गों के रूट बदले गए हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे के कारण हरिद्वार से दून आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म और लालतप्पड़ में ही रोका जाएगा। कई अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा।
--
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान रूट प्लान
ये है रूट : किशननगर चौक से शुरू होकर चकरता रोड-बिंदालपुल-तिलक रोड-हनुमान चौक-पलटन बाजार-मच्छी बाजार-कालिका मंदिर रोड से वापस बिंदाल चौक-श्रीराम मंदिर दीपलोक कॉलोनी होते हुए किशननगर चौक पर समापन।
विज्ञापन


-यात्रा की शुरुआत के समय किशननगर चौक से होते हुए घंटाघर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। ये सभी वाहन कैंट होते हुए दिलाराम चौक की ओर जाएंगे।
-शोभायात्रा घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक की ओर से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर नहीं जाएगा और राजपुर रोड से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौकी ओर भेजा जाएगा। दर्शनलाल चौक से बल्लूपुर चौक की ओर जाने वाले यातायात को महाराजा अग्रसेन चौक-सहारनपुर चौक से बल्लीवाला चौक होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यात्रा के बिंदाल पुल पहुंचने से पहले दून स्कूल तिराहा से कोई भी वाहन बिंदाल की ओर नहीं जाएगा। इस ओर जाने वाले वाहनों को आकाश गंगा तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा।

-शोभायात्रा का पिछला हिस्सा जब पलटन बाजार-तिलक रोड से से प्रवेश कर जाएगा तो यातायात को डायवर्ट प्वाइंटों से सामान्य किया जाएगा।
-जब शोभायात्रा वापसी में बिंदाल चौक पहुंचेगी तब बिंदाल चौक से तिलक रोड की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा और बिंदाल पुल से किशननगर चौक की ओर प्रस्थान करने पर घंटाघर से बल्लुपुर चौक की ओर जाने वाले यातायात को बिंदाल पुल से कैंट की ओर भेजा जाएगा।
-शोभायात्रा के पिछला हिस्से के श्रीराम मंदिर दीपलोक कॉलोनी में प्रवेश करने पर समस्त यातायात डायवर्ट प्वाइंटों को सामान्य कर दिया जाएगा।
-शोभायात्रा के दौरान यातायात की स्थिति के मद्देनजर हल्के दुपहिया वाहनों को रथ यात्रा के बाएं से निकाला जाएगा।
--
उपराष्ट्रपति दौरे के दौरान ये रहेगी रूट व्यवस्था
-हरिद्वार से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहनों को नेपाली फार्म और लालतप्पड़ में ही रोका जाएगा।
-दून से हरिद्वार जाने वाले समस्त भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-उपराष्ट्रपति के एयरपोर्ट से प्रस्थान करने से दस मिनट पूर्व एयरपोर्ट से मोहकमपुर फाटक तक जीरो जोन रहेगा।
-ऋषिकेश से भानियावाला तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी में रोका जाएगा।
-नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर आने वाले वाहनों को भानियावाला तिराहे से 100 मीटर पहले रोका जाएगा।
-रिस्पना से मोहकमपुर फाटक की ओर जाने वाले वाहनों को जोगीवाला से पुलिया नंबर छह होते हुए भेजा जाएगा।
-कारगी चौक से रिस्पना की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को दूधली रोड होते हुए डोईवाला की तरह भेजा जाएगा।
-पुलिया नंबर छह से कोई भी वाहन जोगीवाला तिराहे की तरफ नहीं आएगा।
-मियांवाला तिराहे और हर्रावाला से संपूर्ण वाहनों को 100 मीटर पहले रोका जाएगा।
-जीरो जोन होने के बाद वीवीआईपी रूट में चलने वाले वाहनों को मुख्य वीवीआईपी मार्ग पर नहीं आने दिया जाएगा।
-इस व्यवस्था के दौरान अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed