{"_id":"5c3cedfdbdec22731b0108db","slug":"51547496957-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के सहयोग से बनेगी रणनीति:एसपी ट्रैफिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनता के सहयोग से बनेगी रणनीति:एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। शहर के नए पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे पहले शहरवासियों को आए दिन लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने की बात कही। राय मशविरा से वह यातायात व्यवस्था को सुधारेंगे। इसके लिए वह लोगों की राय जानने के लिए जल्द एक व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे।
इससे पहले प्रकाश चंद आर्य ऊधमसिंह नगर पीएसी में तैनात थे। उन्हें हाल ही में पूर्व एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह के तबादले के बाद यह जिम्मेदारी दी है। सोमवार को पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राजधानी में आए दिन जगह-जगह लग रहा जाम सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके लिए गहन अध्ययन और विचार विमर्श की आवश्यकता है। जाम का सामना आम आदमी को ज्यादा करना पड़ता है। ऐसे में यदि आमजन ही बताए कि कहां-क्या व्यवस्था की जा सकती है तो यह सभी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम से निपटने के लिए वह ठोस रणनीति बनाएंगे। शहर के बाहरी इलाकों में भी सर्वे किया जाएगा कि वहां वह किस तरह बेहतर व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा सिटी बस, विक्रम, ऑटो और ई-रिक्शा आदि के रूट और रुकने के प्वाइंट के हिसाब से भी वह अब रणनीति बनाएंगे।