{"_id":"5b64b6e24f1c1bb8538b6d51","slug":"51533327074-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा में बचाव के लिए हर समय तैयार रहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपदा में बचाव के लिए हर समय तैयार रहें
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा में बचाव के लिए हर समय तैयार रहें
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा के दौरान पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए एसडीआरएफ से भी बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा है। एसएसपी शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। इस मौके पर उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस व एसओजी टीम के लिए घोषित 1.11 लाख रुपये भी वितरित किए।
एसएसपी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार देहरादून और आसपास क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। लिहाजा कई क्षेत्रों में जलभराव और नदियों में बाढ़ की आशंका बनी रहती है। ऐसे में रेस्क्यू और लोगों की मदद करने के लिए पुलिस हर समय तैयार रहना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने गत फरवरी में राजपुर क्षेत्र में अरुण कुमार गुप्ता के घर हुई डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया। मामले के खुलासे के वक्त अरुण कुमार गुप्ता ने टीम के लिए 1.11 लाख के नगद पुरस्कार की घोषणा की थी। यह धनराशि अब शासन स्तर पर स्वीकृत होकर पुलिस कार्यालय पहुंची तो एसएपी ने सभी कर्मचारियों को यह धनराशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की। पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय, एसपी देहात सरिता डोभाल, सीओ डालनवाला जया बलोनी, सीओ सदर बीएस चौहान, सीओ विकासनगर पंकज गैरोला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
इन्हें मिला नगद पुरस्कार
एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, दारोगा राकेश शाह, उमेश कुमार, सुनील कुमार, ज्योति प्रसाद उनियाल, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र परमार, आशीष शर्मा, ललित, अमित, देवेंद्र, राजीव, मोनिका, आशीष नैनवा, अरुण राठौर और चालक विपिन।
---
वाहनों के रखरखाव में कोतवाली का चालक सम्मानित
सरकारी वाहनों के बेहतर रखरखाव के लिए सिटी कोतवाली के वाहन चालक परमेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इससे पहले कोतवाली के सरकारी वाहन का अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया, जिसके बाद परमेंद्र को चुना गया। उस वाहन में सभी सामान का बेहतर रखरखाव किया गया था। इसके अलावा गाड़ी में आपदा रेस्क्यू के लिए रस्सी, टार्च आदि के अलावा दंगा नियंत्रण के लिए हेलमेट, डंडा व सुरक्षा वर्दी भी रखी हुई मिली।