{"_id":"5af4acc84f1c1b87028b9203","slug":"51525984456-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पित्थूवाला में युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पित्थूवाला में युवती ने लगाई फांसी
Updated Fri, 11 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पटेलनगर थाना क्षेत्र के पित्थूवाला में बृहस्पतिवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार आत्महत्या कारणों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह के अनुसार रोहित पाल निवासी कृष्णा एनक्लेव चंद्रबनी सेंवलाकला पित्थूवाला पुताई का काम करता है। वह यहां पत्नी रूपा (22)के साथ किराए पर रहता है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रोहित किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान पत्नी रूपा (22) ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। घर लौटने पर रोहित को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। रूपा के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पड़ोसियों के अनुसार रोहित और रूपा की शादी करीब चार साल पहले ही हुई थी।