{"_id":"5c8ea5aabdec2214074bf21b","slug":"41552852394-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान के संचालक के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षण संस्थान के संचालक के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहे रुड़की के शिक्षण संस्थान संचालक के देहरादून कैंट क्षेत्र स्थित आवास पर पुलिस ने रविवार को कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है। संचालक यदि 25 मार्च तक न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ तो घर के सामान की कुर्की की जाएगी।
बता दें, रुड़की के बेदपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के संचालक अंकुर शर्मा व उसके भाई विवेक शर्मा के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसआईटी ने बीती 11 फरवरी को आरोपी अंकुर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी प्रभारी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि इसके बाद से विवेक शर्मा फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इस पर शनिवार को उसके खिलाफ कुर्की वारंट (सीआरपीसी 82) प्राप्त किया गया। इस संबंध में पुलिस ने देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर में कुर्की संबंधी मुनादी कराई गई। इसके बाद रविवार को घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। एसआईटी प्रभारी ने बताया कि विवेक शर्मा को 25 मार्च तक न्यायालय में हाजिर होना होगा। यदि वह नियत तिथि पर भी उपस्थित नहीं हुआ तो उसके घर की सीआरपीसी 83 के तहत कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन