{"_id":"5be9e2fdbdec22693e5a4989","slug":"41542054653-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने किया नाबालिग का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक ने किया नाबालिग का अपहरण
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक ने किया नाबालिग का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ऑटो चालक पर नाबालिग का अपहरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक उसे घसीटते हुए घर से ले गया था। रविवार देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को बरामद कर लिया गया है, जबकि युवक की तलाश में पुलिस की दो टीमें बिजनौर भेजी हैं।
मामला डालनवाला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिजनौर निवासी तैय्यब दून में ऑटो चलाता है। वह डालनवाला क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से वह पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर आता जाता था। इसी दौरान उसने तीन दिन पहले पड़ोसी की 15 साल की बेटी को अपने पास बुलाया और उसे लेकर गायब हो गया। परिजनों ने जब लड़की की तलाश की तो उसका कहीं अता पता नहीं चला। दोनों के अलग अलग समुदायों का होने के कारण मामला गर्मा गया।
इस पर रविवार रात बजरंग दल कार्यकर्ता विकास वर्मा के नेतृत्व में आराघर चौकी पर एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ते देख वहां पर सीओ डालनवाला जया बलोनी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जैसे तैसे प्रदर्शनकारियों को शांत किया और लड़की के पिता से तहरीर ली। इस तहरीर के आधार पर तैय्यब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डालनवाला कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी तैय्यब की तलाश की जा रही है। दो टीमों को बिजनौर भेजा गया है। जल्द ही उसके कब्जे से नाबालिग को मुक्त कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।