फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘खूनी फ्लाईओवर’ ने ली छात्रा की जान

‘खूनी फ्लाईओवर’ ने ली छात्रा की जान

Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
‘खूनी फ्लाईओवर’ ने ली छात्रा की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

‘खूनी फ्लाईओवर’ बल्लीवाला ने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रही छात्रा की जान ले ली। वह दोस्त के भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी और बल्लीवाला फ्लाईओवर पर उनकी बाइक पैराफीट से टकरा गई। दुर्घटना में युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे श्री महंत इंदिरेश अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। हादसा बुधवार देर रात हुआ। एक के बाद एक कई हादसों के कारण ‘खूनी फ्लाईओवर’ के नाम से मशहूर इस फ्लाईओवर पर आधा दर्जन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
अमिता घिल्डियाल पुत्री आनंद घिल्डियाल निवासी ग्राम बौराड़ी नई टिहरी यहां राजपुर रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान से बीएससी (एमएलटी) कर रही थी। अमिता बंजारावाला में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वह बुधवार रात बल्लूपुर में अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। वहां से रात करीब एक बजे वह दोस्त के भाई विपुल पांडे पुत्र जगदंबा पांडे निवासी दुर्गा विहार बल्लूपुर (मूल निवासी दूंगीधार नई टिहरी) के साथ उसकी अवेंजर बाइक से बंजारावाला लौट रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में बल्लीवाला फ्लाईओवर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैराफीट से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया। यहां अमिता ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विपुल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed