{"_id":"5b3a8d584f1c1b4f578b469d","slug":"41530563928-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
हरिपुरकलां ग्रामसभा में पुलिस ने एक महिला का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया कि मृतका के पति ने मोबाइल को लेकर विवाद होने की बात कही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
रायवाला पुलिस के मुताबिक रविवार रात्रि 12 बजे हरिपुरकलां स्थित गली नंबर 3 निवासी रोहित ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मंजू 22 वर्ष ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर में चारपाई पर पड़ा मिला। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि महिला के गले पर निशान मिले हैं। बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असल वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया कि रोहित मूलरूप से सुरजीपुर, थाना गोकुल भेटा, जिला हरदोई, यूपी का रहने वाला है। बताया कि उसका परिवार हरिपुर क्षेत्र में फल का कारोबार करता है।