फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   46 नकली मोटरें बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

46 नकली मोटरें बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
46 नकली मोटरें बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
46 नकली मोटरें बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई (देहरादून)।
नामी कंपनियों के नाम से नकली विद्युत मोटर बेचने के मामले में पुलिस ने एक कंपनी के अधिकारियों के साथ कस्बा स्थित एक दुकान में छापा मार कर 46 मोटर जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि है आरोपी सहारनपुर से मोटर खरीद कर लाया था।
पुलिस ने बताया कि बजाज इलेक्ट्रिकल लि. कंपनी प्रबंधन को शिकायत मिली कि कंपनी के नाम से नकली मोनो ब्लॉक पंप मोटर (टुल्लू पंप) मार्केट में बेचे जा रहे हैं। जिस पर कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राजेश शर्मा ने जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे किया। जहां उन्हें गोपाल हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रोनिक की दुकान में बजाज कंपनी के नकली मोटर मिली। वहां एक अन्य नामी कंपनी की नकली मोटर भी रखी हुई थी। जिस पर उन्होंने बुधवार को चौकी पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ दुकान पर छापा मार कर 46 नकली मोटर बरामद की। जिनमें आधी हेवल्स कंपनी की हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मौके से दुकानदार सुुनील चौहान निवासी ग्राम बालूवाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित एक दुकान का मालिक नकली मोटर सप्लाई करता है। उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में चौकी प्रभारी गिरीश नेगी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालच पड़ा भारी
दुकानदार सुुनील चौहान को अधिक मुनाफे का लालच भारी पड़ा। बजाज कंपनी की एक मोटर की कीमत करीब 3200 रुपये हैं, जबकि नकली मोटर को आरोपी दुकानदार एक हजार रुपये में सहारनपुर से खरीद कर लाता था, जिसे ग्राहकों को 1500-1600 रुपये के बीच बेचता था।

ऐसे पकड़ में आया मामला
क्षेत्र में बजाज कंपनी की मोटर की बिक्री में गिरावट आ रही थी। जिस पर कंपनी ने सर्वे शुरू किया। पता चला कि लंबे समय से सेलाकुई क्षेत्र से मोटर का कोई आर्डर नहीं आया है। जिस पर अधिकारियों ने इस क्षेत्र को टारगेट करते हुए सर्वे किया। जहां अधिकारियों को एक दुकान में कंपनी के नाम से बिक रही नकली मोटर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed