फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   न्यूज चैनल के तीन कर्मचारियों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

न्यूज चैनल के तीन कर्मचारियों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा

Thu, 02 May 2019 10:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
न्यूज चैनल के तीन कर्मचारियों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा
प्रतीकात्मक

देहरादून

विज्ञापन


एक चैनल के दो रिपोर्टर और एक कैमरामैन के खिलाफ पटेलनगर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्टर विक्रम श्रीवास्तव, अनुज अग्रवाल और कैमरामैन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के बारे में जानकारी करते हुए वीडियो बना ली। इन्होंने प्रबंधन को धमकी दी कि यदि 50 लाख रुपये नहीं दिए गए तो विपरीत खबर चलाकर अस्पताल व श्री दरबार साहिब प्रबंधन की छवि को खराब करेंगे।

मंगलवार को चैनल की आईडी के साथ रिपोर्टर विक्रम श्रीवास्तव, अनुज अग्रवाल और कैमरामैन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल के वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया व रखरखाव की जानकारी मांगी। अस्पताल के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश सिंह राठोर ने उन्हें वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में आवश्यक जानकारियां दीं। इस बीच रिपोर्टर विक्रम श्रीवास्तव व कैमरामैन ने कुछ वीडियो बना लीं। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश सिंह को धमकी दी कि यदि खबर रुकवाना चाहते हो तो 50 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


शाम को व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो वायरल किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री दरबार साहिब देहरादून के श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज से जुड़े फुटेज लगाकर कथित वीडियो को वायरल किया गया। वीडियो को देखने से साफ प्रतीत हो रहा है कि यह वीडियो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व श्री दरबार साहिब की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ऐसी जानकारी भी मिली है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में अनुज अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में देहरादून व उत्तर प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं। अब पटेलनगर कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed