फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शुगरमिल के अधिकारियों के सामने किसान ने गटका जहर, हालत गंभीर

शुगरमिल के अधिकारियों के सामने किसान ने गटका जहर, हालत गंभीर

Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
शुगरमिल के अधिकारियों के सामने किसान ने गटका जहर, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल में गन्ने को प्रतिबंधित प्रजाति का बताकर तौलने से इनकार करने से आहत एक किसान ने मिल अधिकारियों के सामने ही जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य किसानों ने आननफानन में उसे लक्सर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना से आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल के अधिकारियों को परिसर में दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर शुगर मिल पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ा। किसान के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटनाक्रम के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी किसान रफल सिंह पुत्र अतर सिंह लक्सर शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना गन्ना बेचने आए थे। मिल में भीड़ ज्यादा होने के चलते रविवार सुबह लगभग 40 घंटे बाद रफल सिंह का नंबर आया। इसके बाद वह अपना गन्ना लेकर क्रेन के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि क्रेन के पास मौजूद गन्ना निरीक्षकों ने रफल सिंह के गन्ने को प्रतिबंधित प्रजाति का बताकर तौलने से मना कर दिया। शुगर मिल परिसर में मौजूद किसानों के मुताबिक, किसान रफल सिंह ने गन्ना निरीक्षकों से गन्ना उतरवाकर तौलने का अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होंने गन्ना लेेने से साफ इनकार कर दिया। किसानों के मुताबिक, लगभग 40 घंटे बाद नंबर आने पर भी गन्ना नहीं लिए जाने से आहत किसान रफल सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिल में ही खड़ी कर बाजार पहुंचे और जहर की शीशी खरीद ली। इसके बाद वापस मिल पहुंचे और अधिकारियों के सामने ही जहर गटक लिया। किसान को जहर पीते देख मिल अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन में रफल सिंह को लेकर किसान सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिल में मौजूद किसान अतिथि गृह पहुंचे और मिल अधिकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार किसानों को मिल से हटाया। मामले में किसान रफल सिंह के भाई शेर सिंह ने मिल के चार अधिकारियों पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुगर मिल में पौधा गन्ने की खरीद की जा रही है, लेकिन किसान पेड़ी गन्ना लेकर आया गया था। इस शुगर मिल के अधिकारियों ने इस प्रजाति का गन्ना खरीदने से मना कर दिया था। इसके बाद किसान ने ऐसा कदम उठाया है। किसान के गन्ने की खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed