फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थाना प्रभारी से उलझा कार चालक, गिरफ्तार

थाना प्रभारी से उलझा कार चालक, गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 02:23 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी से उलझा कार चालक, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान उसने बीच बचाव कर रहे नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी से भी अभद्रता की और पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रिस्पना पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति तेज रफ्तार पजेरो कार से गुजरा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। इस पर थाना प्रभारी राजेश शाह ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करने लगा और पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया और जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी की पहचान अशोक विहार निवासी प्रमोद त्यागी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस कर्मियों से अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रमोद पहले अवैध शराब और लिंग जांच के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed