फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी में मिला युवती का सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

मसूरी में मिला युवती का सड़ा-गला शव, फैली सनसनी

Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में मिला युवती का सड़ा-गला शव, फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

विकासनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद छह दिन से लापता युवती का शव रविवार को एलकेडी रोड के पास बासाघाट में खाई से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव सड़ा-गला होने के कारण फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं, युवती के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बीते मंगलवार को विकासनगर में अमर सिंह यादव नामक युवक एक मोटल के कमरे में मृत मिला था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद उसके साथ मौजूद युवती की पुलिस तलाश कर रही थी। बीते सोमवार को दोनों के मसूरी में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जुटा लिया था। उसके बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। रविवार को स्थानीय लोगों ने बासाघाट के पास तेज दुर्गंध की शिकायत की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में एक युवती का शव दिखा। शव के पास से एक बैग में युवती का आधार कार्ड, हैंड बैग और कुछ चिकित्सीय परामर्श के कागजात मिले।
विज्ञापन

जिनके आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त विकासनगर निवासी अपनी बेटी परवीन के रूप में की। मृतका के चाचा मोहम्मद अनीस ने बताया कि सोमवार को वह देहरादून स्थित अपनी मौसी के घर से सुबह करीब नौ बजे निकली, लेकिन घर नहीं लौटी। शक के आधार पर अमर सिंह के परिजनों को फोन किया तो पता चला वह भी गायब हैं। उन्होंने अमर सिंह पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर एसएसपी के साथ एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल, प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला के साथ विकासनगर पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शव पूरी तरह गल चुका है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। फिलहाल शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed