फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   होटल के बिल की रकम लेकर भागने वाला दबोचा

होटल के बिल की रकम लेकर भागने वाला दबोचा

Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
होटल के बिल की रकम लेकर भागने वाला दबोचा
होटल के बिल की रकम लेकर भागने वाला दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। खुद को क्रिकेट कोच बताकर अपने साथियों संग होटल में ठहरकर बिल का पैसा लेकर भागने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोप है कि वह लगभग 20 दिन होटल में ठहरा था और उसने बिल के करीब डेढ़ लाख रुपये नहीं चुकाए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बीती 11 नवंबर को होटल जेएसआर के प्रबंधक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अभिषेक प्रसाद निवासी हरिद्वार के खिलाफ आरोप लगाया था कि उसने खुद को क्रिकेट कोच बताया था। उसके साथ कुछ और युवक भी थे। कहा था कि यहां एक प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें प्रतिभाग करना है। होटल के कमरों और खाने पीने का करीब तीन लाख रुपये बिल हो चुका था। इस बीच जब दबाव बनाया गया तो उन्होंने लगभग डेढ़ लाख रुपये चुका दिए थे। इसके बाद एक दिन उसने कहा कि वह पैसे लेकर आ रहा है। होटल प्रबंधक और कर्मचारियों ने उसे विश्वास कर जाने दिया, लेकिन जब कई दिन बीत गए और उससे संपर्क नहीं हुआ तो थाने में शिकायत की गई। थाना प्रभारी साह ने बताया कि सोमवार को अभिषेक प्रसाद को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed