फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंक मैनेजर के घर से लाखों के गहने चोरी

बैंक मैनेजर के घर से लाखों के गहने चोरी

Wed, 16 May 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के घर से लाखों के गहने चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने नेशविला रोड निवासी एक बैंक मैनेजर का बंद घर खंगाल कर लाखों के जेवर समेत अन्य माल पार कर दिया। बैंक मैनेजर इन दिनों अपने बेटे के पास अमेरिका गए हैं। पुलिस ने बैंक मैनेजर के श्वसुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नेशविला रोड निवासी संजीव कुमार अग्रवाल पंजाब नेशनल बैैंक की करनपुर शाखा में मैनेजर हैं। संजीव अग्रवाल इन दिनों अपने बेटे के पास अमेरिका गए हैं। बुधवार रात संजीव अग्रवाल के एक पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देख कर फोन से उन्हें सूचना दी। इसके बाद संजीव ने अपने श्वसुर मोल बिहारीलाल अग्रवाल को घर भेजा। श्वसुर मोल बिहारीलाल ने संजीव के घर की हालत देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाल बीबीडी जुयाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट ने दरवाजों और टूटी अलमारियों से फिंगर प्रिंट्स लिए। संजीव के श्वसुर मोल बिहारी अग्रवाल के अनुसार अलमारी से गहने भी चोरी हो गए हैं। गहनों की कीमत करीब सात लाख रुपये है। इसके अलावा घर का काफी सामान गायब है। मोल बिहारी अग्रवाल के अनुसार गहने संजीव ने अपने बेटे की शादी के लिए बनवाए थे। हालांकि चोरी गए पूरे सामान की जानकारी संजीव अग्रवाल के आने के बाद ही हो पाएगी। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि मोल बिहारी अग्रवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने दरवाजे के ताले और अलमारी तोड़कर माल पार किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed