{"_id":"5bb527e6867a557f5e02d4aa","slug":"201538598886-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, युवती की मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर ने स्कूटर में टक्कर मारी, युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिमला बाईपास पर एक डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटर सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर डंपर को सीज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्य खरे (27) निवासी सेवला कलां और सिखा बिष्ट (23) चंद्रबनी निवासी एक कॉल सेंटर से ट्रेनिंग कर लौट रहीं थीं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में शिमला बाईपास पर सेंट ज्यूड्स चौराहे के पास उनके स्कूटर में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से उन्हें श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ऐश्वर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल सिखा का इलाज चल रहा है। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डंपर चालक नदीम अहमद निवासी महमूदनगर, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।