फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो माह तक दून से सहारनपुर नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन

दो माह तक दून से सहारनपुर नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन

Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
दो माह तक दून से सहारनपुर नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन
दो माह तक दून से सहारनपुर नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रेल लाइन का मरम्मत कार्य के चलते दून से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक सहारनपुर नहीं जाएगी। स्थानीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पैसेंजर को आगामी दो माह के लिए लक्सर तक ही संचालित किया जाएगा। रविवार को रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन को लक्सर से आगे के लिए रद्द किया है। वहीं इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस नौ घंटे लेट पहुंचने से काठगोदाम एक्सप्रेस का समय री-शेड्यूल कर रात एक बजे निर्धारित किया गया।

देहरादून से रोजाना चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (54342) को 28 फरवरी तक सहारनपुर के लिए रद्द किया गया। पहले 10 से 24 दिसंबर तक इस ट्रेन को लक्सर से आगे रद्द किया गया था। रेल लाइन के मरम्मत कार्य के कारण रेलवे दो माह के लिए पैसेंजर को लक्सर तक ही संचालन करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही ऋषिकेश से वाया आगरा चलने वाली पैसेंजर को भी 28 फरवरी तक रद्द किया गया। उधर रविवार को लिंक एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से दून पहुंची। जिससे रात 10.55 बजे चलने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस को री-शेड्यूल कर रात एक बजे रवाना किया गया। इसके अलावा हावड़ा एक्सप्रेस चार घंटे आई। नंदा देवी व मसूरी एक्सप्रेस एक-एक घंटे, कोचिविली एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली से आने वाली शताब्दी आधा घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि दून-सहारनपुर पेसेंजर को लक्सर तक ही चलाया जाएगा। लक्सर से आगे पैसेंजर को 28 फरवरी तक रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed