फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Report in favor of mafia friend

देहरादून: माफिया के करीबी को लाभ पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट तलब

Tue, 16 Apr 2019 02:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Report in favor of mafia friend
पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक माफिया के करीबी को लाभ पहुंचाने के मामले में एसपी टिहरी से रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में एक थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को आरोपित किया था। थाना प्रभारी को तो तत्काल हटा दिया गया। मामले में जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। जिस पर डीजी ने सख्ती दिखाते हुए जल्द रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


सहस्त्रधारा रोड के एक प्रापर्टी डीलर ने करीब दो माह पहले पुलिस महानिदेशक से मिलकर आरोप लगाया था कि वेस्ट यूपी के एक माफिया के करीबी को लाभ पहुंचाने के लिए राजपुर थाना पुलिस ने थाने ले जाकर उन्हें प्रताड़ित किया था। विवाद विकासनगर क्षेत्र की जमीन का था। बावजूद इसके राजपुर थाना प्रभारी ने दखल देकर उन्हें प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


इसमें पुलिस लाइन के एक निरीक्षक को भी आरोपित किया था। डीजी के निर्देश पर गढ़वाल आईजी अजय रौतेला ने मामले की जांच एसपी टिहरी को सौंपी थी। अब पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोमवार को एसपी टिहरी से जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। लूट प्रकरण में पुलिसकर्मियों का नाम आने के बाद उस प्रकरण की याद भी ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed