फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रपति-राज्य पुरस्कार के साथ सुविधाएं भी मिलें

राष्ट्रपति-राज्य पुरस्कार के साथ सुविधाएं भी मिलें

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति-राज्य पुरस्कार के साथ सुविधाएं भी मिलें
राष्ट्रपति-राज्य पुरस्कार के साथ सुविधाएं भी मिलें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद ने राष्ट्रपति और शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर वेतन बढ़ोत्तरी समेत अन्य आर्थिक लाभ देने की मांग की है। साथ ही राजकीय वाहनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी अनुमन्य करने की मांग की।

गांधी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई परिषद की बैठक में वक्ताओं ने 10 वर्ष से अधिक अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य पद पर वेतनमान पाने वालों को एक वेतन वृद्धि या एसीपी का लाभ देने की मांग की। इसके अलावा ग्रीष्म और शीतकालीन अवकाश में कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों को अर्जित अवकाश देकर सेवानिवृत्ति में लाभ देने की मांग रखी। इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर पर लंबित डाउन ग्रेड पदोन्नति के मामले में प्रदेश स्तर पर कोर कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया और अक्तूबर के तीसरे हफ्ते तक सभी जिलों में शत-प्रतिशत सदस्यता कर चुनाव कराने पर सहमति बनी। बैठक में अध्यक्ष पीसी सुयाल, महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक, आलोक गोयल, के. श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह रावत, प्रदीप डबराल, शशिधर कुकरेती, एके चावला, अर्चना गोयल, उर्वशी, कुसुम नैथानी, ललित किशोर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed