फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाजार चौकी प्रभारी समेत नौ दारोगाओं का तबादला

बाजार चौकी प्रभारी समेत नौ दारोगाओं का तबादला

Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बाजार चौकी प्रभारी समेत नौ दारोगाओं का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर में विभिन्न पुलिस थाने, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात दारोगाओं को इधर से उधर किया गया है। बाजार चौकी प्रभारी नरोत्तम बिष्ट को शहर कोतवाली में तैनाती दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बाजार चौकी में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत मामले की जांच चल रही है। इसी वजह से नियमानुसार चौकी प्रभारी का ट्रांसफर किया गया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इसे रुटीन ट्रांसफर बता रहे हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एक महिला और आठ पुरुष दारोगाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। नरोत्तम बिष्ट के ट्रांसफर के बाद बाजार चौकी का प्रभार सेलाकुई चौकी प्रभारी रहे गिरीश नेगी को दिया गया है। इसके अलावा नवनीत भंडारी को कैंट थाना से सेलाकुई चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस चौकी प्रभारी पंकज कुमार को क्लेमेंटटाउन थाना भेजकर उनके स्थान पर एसआईएस शाखा में तैनात धनराज बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, पुलिस लाइन से दारोगा संजय मिश्रा को थाना रायपुर, महिला दारोगा कंचन कैड़ा को रायवाला, रामअवतार को रानीपोखरी और आलम सिंह को थाना पटेलनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed