फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यात्रियों को बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

यात्रियों को बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों को बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

भूस्खलन में फंसे यात्रियों की जान बचाने वाले सिपाही और मरीज यात्री को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाने वाले दारोगा को यातायात निदेशक केवल खुराना ने बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।

बीते रविवार को स्यानाचट्टी उत्तरकाशी के डेंजर जोन डाबरकोट ओजरी में सिपाही अजय दत्त ड्यूटी पर थे। इस दौरान दिल्ली के यात्रियों की स्विफ्ट कार डेंजर जोन में पहुंची तो आगे पहाड़ी पर भूस्खलन होने लगा। इस पर अजय ने कार को रोक दिया, लेकिन पहाड़ी से कई पत्थर व बोल्डर कार के पास तक पहुंच गए। इससे कार समेत तीन लोग वहीं फंस गए। यह देख अजय दत्त ने अपनी जान पर खेलकर तीनों लोगों का कार बाहर निकाला। इस दौरान अजय घायल भी हो गए। इसी तरह बीते माह दारोगा लोकेंद्र बहुगुणा ने यमुनोत्री रीजन में ड्यूटी के दौरान पैदल मार्ग पर एक हार्ट अटैक से पीड़ित यात्री को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए यातायात निदेशक केवल खुराना ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed