फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धोखाधड़ी की शिकायत करने वाली महिला खुद फंसी, केस

धोखाधड़ी की शिकायत करने वाली महिला खुद फंसी, केस

Wed, 13 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी की शिकायत करने वाली महिला खुद फंसी, केस
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा नेता के करीबी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत करने में एक महिला खुद ही फंस गई। महिला ने कुछ युवकों से सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर नेता के करीबी को देने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया महिला ही आरोपी निकली और नौकरी के नाम पर 13 लोगों से करीब 35 लाख रुपये लेकर किसी अन्य को देने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को एक युवक की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें, बबिता रानी वर्मा निवासी शिमला बाईपास रोड सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। बबिता का आरोप था कि भाजपा नेता के एक करीबी ने सचिवालय व कोर्ट में कुछ युवकों की नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसी आधार पर बबिता ने 13 लोगों से करीब 35 लाख रुपये लेकर कथित भाजपा नेता के करीबी को दे दिए। काफी दिनों तक युवकों की नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इसके बाद कथित भाजपा नेता के करीबी से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्ट्या बबिता रानी वर्मा के खिलाफ ही सबूत मिले हैं। युवकों ने रुपये बबिता को ही दिए था। इस मामले की जांच नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई थी। इसके अलावा एक पीड़ित युवक ने बबिता के खिलाफ तहरीर दी है। इसी तहरीर के आधार पर बबिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे दर्ज हुआ मुकदमा
मदन मोहन जोशी निवासी सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीन पहले एक परिचित महिला ने बबिता रानी वर्मा से पहचान कराई थी। बातचीत के दौरान बबिता ने सात लाख रुपये में कोर्ट में नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए आधी रकम एडवांस और आधी रकम नौकरी लगने की स्थिति में देने को कहा। बबिता के झांसे में आकर मदन मोहन ने साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद बबिता ने चयन प्रक्रिया में कुल तीन महीने का समय मांगा था। तीन महीने के बाद नौकरी न मिलने पर मदन मोहन ने रकम वापस मांगी तो बबीता ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय में नौकरी लगवाने संबंधी कुछ अन्य मामले
चार जून 2018-संदीप नाम के युवक को सचिवालय के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। आरोपी युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर कई युवकों से रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे। इस मामले में धारा चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब 20 से ज्यादा भुक्तभोगी बेरोजगारों के नाम आ चुके हैं।
15 मार्च 2018-हरिद्वार में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। बेरोजगारों से कुल 12 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मामले में वसंत विहार देहरादून के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

एक अप्रैल 2018-शहर कोतवाली देहरादून में अरविंद कंसल नाम के एक युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विनय भट्ट निवासी कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed