फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीआरओ ठेकेदार के खाते सीज, 51 लाख रिकवरी

बीआरओ ठेकेदार के खाते सीज, 51 लाख रिकवरी

Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बीआरओ ठेकेदार के खाते सीज, 51 लाख रिकवरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ऋषिकेश में बॉर्डर रोड ऑगेनाइजेशन (बीआरओ) के ठेकेदार के प्रतिष्ठान पर रिकवरी सर्वे कर आयकर विभाग की टीम ने 51 लाख रुपये रिकवर किए हैं। साथ ही ठेकेदार के सभी खाते सीज कर दिए गए हैं। उन पर 1.80 करोड़ की देनदारी के लिए यह सर्वेक्षण किया गया है।

मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयकर विभाग की टीम संयुक्त आयकर अधिकारी एएस राना के नेतृत्व में ऋषिकेश के आशुतोष नगर स्थित मैसर्स योगेंद्र कुमार एंड कंपनी के दफ्तर पहुंची। उन पर दो करोड़ की टैक्स देनदारी थी, जिसमें से 20 लाख रुपये जमा कराने के बाद से लगातार नोटिस भेजने के बावजूद वह पैसा जमा नहीं करा रहे थे। टीम ने यहां पहुंचकर कंपनी के सभी खाते सीज कर दिए। उन खातों में 51 लाख रुपया मिला जो कि जब्त कर लिया गया। आयकर विभाग अब टैक्स जमा न कराने की सूरत में आगे की कार्रवाई कर सकता है। इसके तहत उनकी प्रॉपर्टी भी अटैच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed