फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा नेत्री के बेटे की पिटाई के विरोध में थाने पर हंगामा

भाजपा नेत्री के बेटे की पिटाई के विरोध में थाने पर हंगामा

Sat, 18 May 2019 08:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 18 May 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेत्री के बेटे की पिटाई के विरोध में थाने पर हंगामा
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार की भाजपा नेत्री एवं पूर्व दर्जाधारी किरण सिंह के बेटे के साथ मारपीट करने वाले युवकों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों और छात्रों ने शुक्रवार शाम प्रेमनगर थाने में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया, पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और वह मामले को दबाना चाह रही है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। उसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

वैभव प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। वह विवि के हॉस्टल में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह वह नाश्ता लेने एक रेस्टोरेंट में गया हुआ था। इस बीच कुछ युवकाें ने मामूली कहासुनी पर उसकी पिटाई कर दी। उस समय वैभव वहां से चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ सामान को लेने फिर पहुंच गया। आरोप है हमलावराें ने दूसरी बार इसकी लाठी-डंडाें से पिटाई कर दी। उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर जैसे तैसे मामला शांत कराया। वैभव ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को ही भाजपा नेत्री एवं पीड़ित की मां किरण और अन्य परिजन प्रेमनगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। शुक्रवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में किरण सिंह कुछ छात्राें को लेकर थाने पहुंच गई और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही और मामले का दबाने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने विवेचक को बुलाकर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद गुस्साए परिजन और छात्र लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed