{"_id":"5b903de8867a55013061abeb","slug":"181536179688-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के आह्वान पर दून में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत बंद के आह्वान पर दून में अलर्ट
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद के आह्वान पर दून में अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण वर्ग के संगठनों की ओर से भारत बंद के आह्वान पर राजधानी में भी अलर्ट रहेगा। इस दौरान महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि एलआईयू और इंटेलीजेंस यूनिट भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भी संभावित स्थिति को देखते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है।
बता दें कि एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण वर्ग के संगठन आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर देश के संवेदनशील जिलों में धारा 144 भी लागू की गई है। प्रदेश में भी इसका असर दिख सकता है, लिहाजा पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि कई इनपुट और सूचनाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एलआईयू को अलर्ट रहने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखे जाने पर तत्काल रोकथाम के कदम उठाए जाएंगे। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने किसी प्रकार के आंदोलन या प्रदर्शन की सूचना होने से इंकार किया है। वहीं अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का कहना है कि पूरे देश में प्रदर्शन होते हैं तो इसका असर देहरादून में भी देखा जा सकता है। वादकारियों को परेशानी न हो इसलिए यह घोषणा की गई है।