फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोबाइल लूट में इंजीनियर सहित दो गिरफ्तार

मोबाइल लूट में इंजीनियर सहित दो गिरफ्तार

Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूट में इंजीनियर सहित दो गिरफ्तार
मोबाइल लूट में इंजीनियर सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
वसंत विहार थाना पुलिस और एसओजी ने सोमवार देर शाम बाइक सवार इंजीनियर सहित दो लोगों को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है जबकि दूसरा बीएससी पास है और मोबाइल रिपेयरिंग करता है। पुलिस ने आरोपियों से लूट में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरियों और लूट की वारदातों के लिए वसंत विहार थाना प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोग संदिग्ध अवस्था में जीएमएस रोड पर घूम रहे हैं। इस पर देना बैंक के पास चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान कमला पैलेस की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की तलाशी में दो मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने अपना नाम इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी शिवम और सीमा द्वार शास्त्री नगर निवासी अमन बताया। युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मोबाइल चोरी के होने की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं। आरोपियों ने पर्स लूटने के बाद उसमें रखा डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, सिम नहर में फेंक दिया था। मोबाइल का बिल नहीं होने के कारण उसे बेच नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी को लूटा था पर्स
वसंत विहार निवासी वंदना उनियाल से आरोपियों ने कड़वा पानी रोड इंदिरा नगर में पर्स लूट लिया था। उसमें आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, दो स्मार्ट फोन और 250 रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed