{"_id":"5a776b8e4f1c1bca798b7ce8","slug":"181517775758-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के कुचलने से रिटायर्ड फौजी की पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के कुचलने से रिटायर्ड फौजी की पत्नी की मौत
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
हरिद्वार बाईपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खाद से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पूर्व फौजी को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने आरोपी चालक की मौके पर पकड़कर धुनाई कर दी। वहीं, सड़क पर गड्ढों की वजह से पुलिस ने मुकदमे में चालक के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और इसके ठेकेदार को भी आरोपी बनाया है। फ्लाईओवर निर्माण के चलते हादसे वाली जगह पर सड़क टूटी है और यहां कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है।
पटेलनगर कोतवाली के चंद्रबनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी किशोर बहुगुणा रविवार दोपहर पत्नी पूनम बहुगुणा (36) के साथ स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार बाईपास से होकर जा रहे थे। बाईपास पर कनिष्क अस्पताल के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। बहुगुणा ने गड्ढों के चलते स्कूटी की स्पीड कम कर दी। तभी तेजी से आ रही खाद भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। तेज झटके के कारण स्कूटी पर पीछे बैठीं पूनम सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, हादसे में किशोर घायल हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर चालक अनिल कुमार निवासी अजबपुर कलां को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को सीज कर दी है। इंस्पेक्टर राजेश शाह के मुताबिक, सेवानिवृत्त फौजी की तरफ से दी गई तहरीर में चालक अनिल कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के साथ ही नेशनल हाईवे और ठेकेदार के खिलाफ निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। मृतका अपने पीछे 12 और 13 साल के दो बच्चों को बिलखता छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
--
नहीं हो रहा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन
हरिद्वार बाईपास पर हादसे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल और एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में ठेेकेदार और नेशनल हाईवे, खंड डोईवाला की कई कमियां पाई। डीएम और एसएसपी को भेजी गई संयुक्त रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों ने उल्लेख किया है कि नेशनल हाईवे प्रशासन और ठेकेदार सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।