फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेटी से मिलने आई महिला को सिटी बस ने कुचला

बेटी से मिलने आई महिला को सिटी बस ने कुचला

Mon, 08 Apr 2019 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बेटी से मिलने आई महिला को सिटी बस ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। बिजनौर से बेटी को मिलने दून आ रही महिला को नालापानी चौक पर सिटी बस ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की पहचान शीला देवी (पत्नी राजपाल सिंह निवासी धामपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला नालापानी चौक के पास सिटी बस से उतरी ही थी। जैसे ही वह आगे बढ़ने लगी चालक ने बस चला दी। जिससे वह बस के अगले पहिये के नीचे आ गईं। इससे मौके पर हो-हल्ला और चीख पुकार मच गई। लोगों ने महिला को पहिये के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने महिला की पहचान शीला देवी के रूप में की। पता चला कि इनकी बेटी की ससुराल डीएल रोड पर है। उनसे मिलने ही शीला देवी धामपुर से देहरादून आईं थी। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed