फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फेसबुक पर 52 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

फेसबुक पर 52 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर 52 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। एसटीएफ ने फेसबुक पर दोस्ती के बहाने देहरादून के एक कारोबारी से 52 लाख रुपये ठगने के मामले में गोरखपुर से एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
शुक्रवार को एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल नवंबर में यूएसए की फेसबुक आईडी पर एक युवती ने देहरादून के एक कारोबारी से दोस्ती की थी। विश्वास जीतने के बाद युवती ने कारोबारी से साझेदारी में व्यापार करने का झांसा दिया। उसके बाद युवती ने दिल्ली में कस्टम विभाग में पकड़े जाने की कहानी बनाकर अपने साथियों की मदद से विभिन्न खातों में कारोबारी से 52 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित करवा ली। मोटी रकम आने के बाद आरोपियों ने इन खातों और फेसबुक आईडी को बंद कर दिया। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद निरीक्षक पंकज पोखरियाल को मामले की विवेचना सौंपी गई।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक विवेचना के दौरान पता चला कि पूरी ठगी में नाइजीरियन गैंग की संलिप्तता उजागर हुई है। साक्ष्य एकत्रित कर फ खरुद्दीन उर्फ बग्गा (निवासी यासीननगर गोरखपुर) को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने एक युवती और अन्य कई साथियाें के नाम बताए हैं। फखरुद्दीन नाइजीरियन गैंग से जुड़ा हुआ है, जो ठगी में मदद करने की एवज में कमीशन लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed