फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हादसे के बाद युवती को तड़पता छोड़ गए दोस्त

हादसे के बाद युवती को तड़पता छोड़ गए दोस्त

Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद युवती को तड़पता छोड़ गए दोस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

कंपनी गार्डन के पास बृहस्पतिवार सुबह कार खाई में गिरने से जन्मदिन मनाने मसूरी आए दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चोटिल युवक और युवती गंभीर रूप से घायल अपनी तीसरी साथी को तड़पता छोड़कर वहां से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से निकालकर सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में युवती का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया था। भारी मात्रा में खून बहने से उसकी हालत गंभीर थी। सेंट मैरी अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी राजेंद्र रोहिला के अनुसार, वह सुबह अपने दोस्त के साथ कंपनी गार्डन रोड पर सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से एक कार उनके पीछे से आई और पहाड़ी में टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर पुलिस को हादसे की सूचना दी। कार में दो युवती और एक युवक थे। हादसे के बाद युवक और एक युवती खाई से निकले और अचानक गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि गंभीर घायल निशा राणा (23) पुत्री कल्पना राणा निवासी करोलबाग, दिल्ली को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद घायलावस्था में मौके से भागने वाले श्रीकांत थापा निवासी देहरादून और सरबजीत पुत्री परमजीत निवासी फगवाड़ा, पंजाब को किताब घर बस स्टैंड से पकड़ कर कोतवाली लाया गया। तीनों घायल अपने दो अन्य साथियों राहुल नेगी निवासी विजय पार्क, देहरादून की कार से आयुष थापा पुत्र अशोक थापा निवासी प्रेमनगर के साथ श्रीकांत का जन्मदिन मनाने मसूरी आए थे। बृहस्पतिवार सुबह राहुल और आयुष होटल में ही थे। बाकी तीन दोस्त टहलने निकले थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोस्त को छोड़कर क्यों भागे? पुलिस कर रही जांच
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, पूछताछ में श्रीकांत ने खुद को फौजी बताया। उसने कहा कि हादसे के बाद हम तीनों अलग-अलग स्थानों पर छिटककर गिरे थे। निशा के आसपास नजर नहीं आने पर लगा कि शायद उसके साथ कोई अनहोनी हो गई। हम बुरी तरह घबरा गए थे। मोबाइल टूटने से किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। लिहाजा होटल में रुके दोस्तों को हादसे की सूचना देने के लिए हम वहां से निकल गए। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं किसी गड़बड़ी के कारण तो दोनों अपनी दोस्त को छोड़कर नहीं भागे थे। उन्होंने बताया कि पांचों की उम्र 25 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed