फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक सप्ताह में 477 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

एक सप्ताह में 477 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में 477 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
एक सप्ताह में 477 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेशभर में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक सप्ताह में 1827 चालकों के चालान किए हैं। इसके अलावा 477 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, जबकि 256 वाहनों को सीज किया गया है।
गौरतलब है कि गत एक जुलाई को धुमाकोट में बस हादसे में 48 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने पुलिस और सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की थी। इसके कुछ दिन बाद ही हाईकोर्ट ने यातायात की समस्या पर प्रदेश सरकार को कड़ी कार्रवाई कराने के आदेश दिए थे। इस दौरान ओवरलोडिंग व अन्य मामलों में कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार ने सभी जनपदों की पुलिस को ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिस पर 11 से 17 जुलाई तक प्रदेशभर में 448 हल्के वाहनों के चालान किए गए, 50 वाहन सीज किए गए और 74 चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए। इनके अलावा 156 भारी वाहनों के चालान कर 156 को सीज किया गया और 173 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed