{"_id":"5af9f3b94f1c1be0408b55cc","slug":"171526330297-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की मोबाइल चोरी में दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की मोबाइल चोरी में दो शातिर गिरफ्तार
Updated Tue, 15 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रेमनगर क्षेत्र के मोबाइल शोरूम से मार्च में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। आरोपी इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों के कई साथी फरार हैं और दो सहारनपुर जेल में हैं।
प्रेमनगर बाजार में स्थित कपिल सिंह की मोबाइल शॉप से बीते 12 मार्च को करीब नौ लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। कपिल सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कई पुलिस टीमें जांच में लगाई गई थीं। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे क्षेत्र में घूम रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया था। युवकों के पास महंगे फोन देख शक बढ़ गया और सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। मोबाइल फोन के आईईएमआई नंबर चेक करने से पता चला कि मोबाइल फोन कपिल सिंह की दुकान से चोरी किए गए थे। इसके बाद युवकों की निशानदेही पर सैमसंग और वीवो कंपनी के सात मोबाइल प्रेमनगर स्थित एक मकान से बरामद किए गए। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम कासिफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम कमेला कॉलोनी अल्हावाली मस्जिद थाना कुतुबशेर सहारनपुर और अनवर पुत्र मजहर निवासी ग्राम माजिदनगर गली नंबर पांच थाना लिसाड़ीगेट मेरठ बताए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई शहरों में चोरी की विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों के दो साथी अजीम पुत्र इस्लाम निवासी हलवाई वाली मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर और एहसान पुत्र अकील निवासी एकता कॉलोनी गली नंबर पांच अंडे वाली गली थाना कुतुबशेर सहारनपुर मोबाइल चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश सहारनपुर की जेल में बंद हैं। वहीं आरोपियों का एक साथी सलीम पुत्र अनवर निवासी मजीदनगर गली नंबर पांच थाना लिसाड़ीगेट मेरठ फरार चल रहा है।
घटनास्थछल पर नहीं ले जाते थे मोबाइल
पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए दोनों मोबाइल चोर काफी शातिर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटनास्थल पर अपने मोबाइल ले जाने पर लोकेशन आसानी से ट्रैस हो जाती है। इससे बचने के लिए घटना के वक्त मोबाइल प्रयोग में नहीं लाते थे। कपिल सिंह की मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी अपने मोबाइल सहारनपुर में सलीम के घर पर छोड़ आए थे।