{"_id":"5ad2697f4f1c1b84098b499c","slug":"171523739007-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुद्धोवाला जेल में कैदी ने डॉक्टर से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुद्धोवाला जेल में कैदी ने डॉक्टर से की मारपीट
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुद्धोवाला जेल में कैदी ने डॉक्टर से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सुद्धोवाला जिला कारागार में वार्ड में घुसने से रोकने पर भड़के कैदी ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। विरोध करने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला कारागार में तैनात डॉ. मोहम्मद शाह हसन ने प्रेमनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को जेल के वार्ड में कैदियों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कैदी अरविंद राणा वार्ड में घुस गया और उन्हें स्वास्थ्य जांच करने से रोकने लगा। विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। अन्य कैदियों और जेल कर्मियों ने बीच-बचाव कर उनको बचाया।
थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि डॉ. हसन की तहरीर के आधार पर कैदी के खिलाफ गाली-गलौज करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।