फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जीवन बीमा कराने के नाम पर एजेंट ने एक महिला को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ डालनवाला थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दुर्गेश सिंह पत्नी जयप्रकाश निवासी 84 सालावाला ने मुकदमा दर्ज कराया है। दुर्गेश सिंह का आरोप है कि श्रीराम जीवन बीमा कंपनी (अपोजिट एमकेपी कॉलेज देहरादून) के एजेंट अंशु शर्मा निवासी 11 जाखन, कैनाल रोड इंद्रलोक कालोनी देहरादून ने उसके साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये डकार लिए। दुर्गेश सिंह के मुताबिक उसने 34,50,000 रुपये के इंश्योरेंस कराए थे। 6,00000 बतौर लैंड इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए थे। एजेंट ने कोई रसीद नहीं दी। रसीद के लिए बार बार टोकने पर भी रसीद नहीं दी। दुर्गेश सिंह के मुताबिक उसने कंपनी हेड आफिस पहुंचकर शिकायत करने की धमकी दी तो अंशु शर्मा ने उन्हें 25,50,000 रुपये की रसीदें लाकर दी। जिन्हें लेकर वह कंपनी के ऑफिस गई तो पता चला कि 12,50,000 की रसीदें सही हैं। बाकी 13,00,000 रुपये की रसीद नकली हैं। 9,00,000 रुपये की कोई पॉलिसी ही नहीं हुई है। दुर्गेश की तहरीर पर इंश्योरेंस एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

......................
खाते 1.89 लाख रुपये उड़ाए
देहरादून।
एसबीआई की मुख्य ब्रांच से अज्ञात व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर एक महिला के खाते से एक लाख 89 हजार 564 रुपये की नगदी निकाल ली। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रेखा घिल्डियाल पत्नी स्वर्गीय मदन मोहन घिल्डियाल निवासी 15 फालतू लाइन ने मुकदमा दर्ज कराया है। रेखा के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में उसका खाता है। 13 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने खाते से 189564 रुपये की धनराशि निकाल ली। खाते से पैसे निकलने का उसके पास कोई मैसेज नहीं आया। बैंक जाने पर खाते से नगदी निकाले जानी की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed