{"_id":"5a7c993a4f1c1ba32a8b66db","slug":"161518115130-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगल ने जहर खाकर दी जान-compat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युगल ने जहर खाकर दी जान-compat
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। बृहस्पतिवार देरशाम एक युगल जहर खाकर अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान पहले महिला की मौत हो गई इसके बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया। महिला बिजनौर की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक ज्वालापुर क्षेत्र का था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम अजीत (21) पुत्र सोमपाल तथा 28 वर्षीय महिला जहर खाने के बाद कनखल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यहां अजीत ने चिकित्सकों को बताया कि महिला ने पूरी में जहर मिलाकर खाया है। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद युवक की भी तबीयत बिगड़ने लगी। तब युवक ने बताया कि उसने भी जहर खाया है। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई और इसके थोड़ी ही देर बाद युवक ने भी दम तोड़ दिया। युवक ने इलाज के दौरान चिकित्सकों को बताया था कि महिला बिजनौर और वह ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ का रहने वाला है। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष कनखल अनुज सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का हो सकता है। फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है