फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोल्डन ब्वाय की बेटी देवांशी ने जीता शूटिंग में सिल्वर

गोल्डन ब्वाय की बेटी देवांशी ने जीता शूटिंग में सिल्वर

Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन ब्वाय की बेटी देवांशी ने जीता शूटिंग में सिल्वर
गोल्डन ब्वाय की बेटी देवांशी ने जीता शूटिंग में सिल्वर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले गोल्डन ब्वाय शूटर जसपाल राणा की बेटी देवांशी ने शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बेटी अपने पिता की राह पर कामयाबी की ओर बढ़ रही है, जिससे परिवार में खुशी की लहर है।

गोल्डन ब्वॉय जसपाल राणा की बेटी देवांशी ने तिरुवनंतपुरम में चल रही 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2017 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 1500 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय पदक जीतने वाली देवांशी निशानेबाजी में खास पहचान रखने वाले राणा परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य हैं। देवांशी के दादा नारायण सिंह राणा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। देवांशी के पिता जसपाल राणा ने 1995 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया था। बेटी की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है। देवांशी के दादा नारायण सिंह राणा ने कहा कि बेटी ने अभी उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर पिता की तरह पूरे देश का मान बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed