फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 07 Jul 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा रोड तिराहे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कालिंदी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार वसीम (20) पुत्र अल्ला रक्खा और जुबेर (21) पुत्र शमशाद दोनों निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर सहसपुर से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लांघा रोड तिराहे पर हरबर्टपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्पीड ब्रेकर को बचाने के चलते चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed