फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा जरूरी : एसएसपी

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा जरूरी : एसएसपी

Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा जरूरी : एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना जरूरी है। इसी कड़ी में भीख की राह से हटाए बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एसएसपी ने शनिवार को ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत चिह्नित किए गए 67 बच्चों से मुलाकात की। पुलिस ऑफिस में बातचीत के दौरान एसएसपी ने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उपहार भी दिए। उन्हाेंने कहा कि जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा ग्रहण करके ही समाज में सम्मानजनक पद प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए केवल पढ़ाई करें। शुरुआत में थोड़ी दिक्कत जरूर आएंगी, लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी के माता-पिता या कोई ओर उन पर भीख मांगने का दबाव बनाए तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। बच्चों पर भीख मांगने का दबाव बनाने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी शेखर चंद सुयाल, ऑपरेशन मुक्ति टीम से जुड़ीं उप निरीक्षक विनीता चौहान, एनजीओ संचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें, बच्चों की भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने को पुलिस की तरफ से दो माह का विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान चिह्नित किए गए 292 बच्चों में से 67 का विभिन्न स्कूलों में एडमिशन कराया गया है। 42 बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बाल कल्याण अधिकार संरक्षण आयोग को सहायता को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed