फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिपाही की पत्नी ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा

सिपाही की पत्नी ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी ने अपने ससुर, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कैंट कोतवाली निरीक्षक नदीम अतहर के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मंजीत की पत्नी गीता कौर की तरफ से सास, ससुर, देवर और जेठ के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गीता कौर का आरोप है कि कई साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी को लेकर मंजीत के परिजन खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed