{"_id":"5d112d418ebc3e2b022c326d","slug":"156140676814-dehradun-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न में पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न में पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। लंबे समय से घर में यौन उत्पीड़न का शिकार एक नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने मुक्त कराया। उसके बाद समिति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना शहर क्षेत्र की है। यहां जन्मदाता ही बेटी की इज्जत को तार-तार कर रहा था। बाल कल्याण समिति को कई दिन पहले इसकी सूचना मिली थी। रविवार को समिति के सदस्यों ने पुलिस की मदद से पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता से बातचीत करने के बाद समिति सदस्यों ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के मां की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसके आने-जाने पर भी रोक लगा दी थी।