फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशे पर रोक के लिए अभियान चलाएगी एसटीएफ

नशे पर रोक के लिए अभियान चलाएगी एसटीएफ

Tue, 25 Jun 2019 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
नशे पर रोक के लिए अभियान चलाएगी एसटीएफ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम के लिए एसटीएफ पंजाब की तर्ज पर दून में नशा विरोधी अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 26 जून से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एसटीएफ की डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दून एसटीएफ को ही पंजाब की तर्ज पर नशा विरोधी नीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। दून एसटीएफ की टीम पंजाब की नीति और कानून का अध्ययन करके लौट चुकी है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर एसटीएफ ने काफी होमवर्क किया गया है। इसी कड़ी में अब युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए नशा विरोधी अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा एंटी ड्रग्स सेल की अगुवाई में 26 जून से 10 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सामाजिक संगठनाें के सहयोग से स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों में जागरुकता के बाद खपत कम होने से नशा नेटवर्क खुद ही कमजोर हो जाएगा।
विज्ञापन

नशा बेचने वाले अधिकांश नशे के आदी
एसटीएफ के सर्वे में आया है कि नशा बाजार में कोई बड़ा माफिया सक्रिय नहीं है। अधिकांश स्मैक, चरस, अफीम आदि बेचने वाले वो लोग हैं, जो पहले से ही नशे की लत का शिकार है। अपनी लत को पूरा करने को वे नशा बाजार में उतर गए हैं। इन लोगों ने ही अलग-अलग इलाकों में अपने ग्राहक बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed