{"_id":"5d07f3aa8ebc3e3d4a7f2f53","slug":"156080220515-dehradun-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्तहार छपवाकर पकड़ा बाइक हड़पने वाला आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इश्तहार छपवाकर पकड़ा बाइक हड़पने वाला आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पटेलनगर पुलिस ने चार माह से मोटर साइकिल लेकर फरार चल रहे हरिद्वार के एक युवक को इश्तहार की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डालनवाला पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को पकड़ा है।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रमणि निवासी सागर सिंह ने एक मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि योगेश कुमार अंगवाड़ी निवासी गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार उनकी दुकान से मोटर साइकिल किराए पर लेकर गया था। इसके बाद आरोपी योगेश ने मोटर साइकिल देने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान योगेश की आईडी (पहचान पत्र) गलत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने योगेश की तलाश में इश्तहार छपवाए। इश्तहार के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद हो गई है।
उधर, डालनवाला पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार भरतरी उर्फ भरत निवासी बूढ़ाखेड़ा सहारनपुर को रोका। कागजात ना दिखानेे पर भरतरी से सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर भरतरी ने स्कूटी करनपुर स्थित गुरुद्वारा रोड से चोरी करने की बात कुबूल की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि स्कूटी रायपुर रोड निवासी इकरामूद्धीन की है। पुलिस ने भरतरी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चोरी के माल समेत दो गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धर्मपुर में एक मकान में हुई चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल बरामद हुआ है। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि धर्मपुर निवासी शिवशंकर के मकान से मोबाइल फोन और 14 हजार 500 रुपये चोरी गए थे। इस मामले में गिरफ्तार अमन हसन और शुभम निवासी धर्मपुर चौक से मोबाइल के अलावा 1500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाकी रकम खर्च कर चुके हैं। अमन पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है।