फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंदिरानगर में वीडियो बनाकर युवती ने लगाई फांसी

इंदिरानगर में वीडियो बनाकर युवती ने लगाई फांसी

Sat, 15 Jun 2019 12:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर में वीडियो बनाकर युवती ने लगाई फांसी

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।

विज्ञापन


इंदिरानगर में किराए पर रह रही सहसपुर क्षेत्र की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले बनाई वीडियो में युवती ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वह वीडियो में परेशानी की बात कह रही है, लेकिन परेशानी क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया।

सहसपुर थाना क्षेत्र की केदारवाला निवासी गीताजंलि देहरादून के बसंत विहार में एक पार्लर में रिसेप्शन पर काम करती थी। इंदिरानगर में वह किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार को वह पार्लर नहीं पहुंची तो मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए भेजा। काफी देर तक कर्मचारी कमरे का दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मकान मालिक भरत गर्ग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो गीताजंलि का शव पंखे से लटक हुआ था। पुलिस ने इसे नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच सूचना पर पिता और भाई भी मौके पर पहुंच गए। कमरे की तलाशी में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल में एक वीडियो मिला है जो खुदकुशी से पहले बनाया गया था। एसओ बसंत विहार हेमंत खंडूडी ने बताया कि वीडियो में युवती ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। इसमें वह कह रही है कि वह काफी समय से जिंदगी से परेशान है। जिसकी वजह से वह मौत को गले लगा रही है। परिजन यह जान नहीं पा रहे हैं उसकी परेशानी क्या रही होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed